हनुमान जी के मंत्र

हनुमान जी के मंत्र: एक संपूर्ण सूची, जाप विधि और लाभ
हनुमान जी, शक्ति, भक्ति और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी आराधना करने से भक्तों को भय, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। विभिन्न उद्देश्यों के लिए हनुमान जी के कई मंत्रों का जाप किया जाता है। इस ब्लॉग में हम हनुमान जी के प्रमुख मंत्रों की सूची, उनके अर्थ, जाप विधि और लाभों के बारे में जानेंगे।
मंत्र और अर्थ
1. श्री हनुमान मूल मंत्र:
ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः॥
मंत्र का अर्थ: सभी लोगों के संकटों को करने वाले, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के दूत वीर हनुमान को हमारा नमस्कार है। वे हम सभी की रक्षा करें और संकटों से मुक्ति प्रदान करें।
मंत्र का लाभ:
इस मंत्र से मन का भय दूर हो आत्मविश्वास और भक्ति की प्राप्ति होती है।
2. रुद्र हनुमान मंत्र:
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय।
सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥
मंत्र का अर्थ:
हे हनुमान आप रूद्र के अवतार हो और रामदूत हो। हमारे सर्व शत्रु का नाश कीजिए, आपकी कृपा दृष्टि से सर्व रोगों का हरण कीजिए। हे राम दूत हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आपकी कृपा से हमारे सभी कार्य में सफलता और कीर्ति प्राप्त हो। हे संकटमोचन देव हम आपको प्रणाम करते हैं।
मंत्र का लाभ:
इस मंत्र के पठन से, मनुष्य को सर्व रोगों से मुक्ति मिलती है तथा सभी शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होती है। हनुमान बुरे वक्त की मार से रक्षा कर, समय को अनुकूल, सुख-समृद्ध भी कर देते हैं।
3. हनुमान गायत्री मंत्र:
ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।
तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥
मंत्र का अर्थ:
श्री अंजना और पवन देव के पुत्र, विशेष बुद्धि के धारक श्री वीर हनुमान हम पर आपकी दया दृष्टि बनाए रखें एवं हमें अपनी शरण प्रदान करें।
मंत्र का लाभ:
इस मंत्र के जाप से भय का नाश, मानसिक शांति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

हनुमान मंत्र जाप की विधि
- स्वच्छ स्थान: एक शांत और पवित्र स्थान का चयन करें।
- आसन: लाल रंग का आसन उपयोग करें।
- समय: प्रातःकाल या संध्या के समय जाप करना सर्वोत्तम होता है।
- दीपक जलाएं: तिल या घी का दीपक जलाकर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने बैठें।
- 108 बार जाप: रुद्राक्ष की माला का उपयोग करते हुए 108 बार मंत्र का जाप करें।
- भोग अर्पण: मंत्र जाप के बाद प्रसाद चढ़ाएं और आशीर्वाद लें।
हनुमान जी के मंत्र जाप करने के लाभ
- भयमुक्ति: नकारात्मकता और भय से मुक्ति मिलती है।
- मानसिक शांति: चिंता और तनाव कम होता है।
- साहस और शक्ति: आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।
- शत्रु नाश: शत्रु बाधाओं से रक्षा होती है।
- संकटों से रक्षा: जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक।
और पढ़े: श्री राम के मंत्र: शक्ति, शांति और भक्ति का मार्ग
ध्यान रखने योग्य बातें
- शुद्ध मन और शरीर से जाप करें।
- मंत्र उच्चारण में शुद्धता और एकाग्रता बनाए रखें।
- नियमित रूप से जाप करने से अधिक लाभ मिलता है।
- सद्भावना और भक्ति भाव से हनुमान जी की आराधना करें।
निष्कर्ष
हनुमान जी के मंत्रों का जाप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आत्मबल लाता है। इन मंत्रों का नियमित जाप करने से व्यक्ति अपने जीवन की बाधाओं को दूर कर सकता है और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर सकता है। भक्ति और विश्वास के साथ हनुमान जी की उपासना करने से सभी संकटों का नाश होता है।
जय श्री राम! जय बजरंगबली!